आराध्य, पार्थ, तनिष्क का उम्दा प्रदर्शन
इंदौर। एसजीएफआई इंटर-स्कूल जिला शतरंज प्रतियोगिता पूरे जोश के साथ जारी रही। तीसरे दिन राउंड 3, 4 और 5 हुए, जिसमें युवा शतरंज खिलाड़ियों ने बेहतरीन एकाग्रता, रणनीतिक सोच और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मेजबान गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जिला- स्तरीय प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
उनकी जीत उनके समर्पण, तैयारी और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाती है। तीसरे दिन 14 साल से कम उम्र का ग्रुप में आराध्य मिश्रा राउंड 3 और राउंड 4 में विजेता रहे। वहीं पार्थ वाधवानी राउंड 3, राउंड 4 और राउंड 5 में विजेता रहे। तनिष्क बिसेन राउंड 2, राउंड 3 और राउंड 4 में विजेता रहे।
जीतने वाले छात्रों ने अपने मैचों के दौरान जबरदस्त फोकस, धैर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की स्थिति को और म़जबूत किया है।
