सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गाय को दी अंतिम विदाई

तुलसी नगर स्थित गौ उद्यान में गौसेवक अमोल पाटिल ने लगभग 10 वर्षों से सेवा कर रही गौ माता ‘निर्जला’ का वैदिक रीति से अंतिम संस्कार किया। उल्लेखनीय है कि 10 वर्ष पूर्व यह गाय दुर्घटना में घायल मिली थी। संयोगवश जिस दिन उसे लाया गया था उसी दिन उसका निधन हुआ। निगम और राकेश जायसवाल की मदद से 10 फीट गहरा गड्डा करवाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार विधि विधान से किया। पाटिल ने अंतिम संस्कार के पहले बाल भी कटवाए।