महाराष्ट्र बैंक की नई शाखा शुरू
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कनाड़िया रोड शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन किया गया। ग्राहकों को उत्कृष्ट और श्रेष्ठतम बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने की बात भी कही गई। इस अवसर पर अतिथि सुरेशसिंह भदौरिया के साथ अंचल उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार, शाखा प्रबंधक पंकज गुप्ता, ग्राहक रूपेश व्यास, मनीष अग्रवाल, श्री स्वामी, श्री जोशी, माया, उर्ध्वर्षे सहित अन्य मौजूद थे।
अधिकारी और अतिथि के उद्बोधन भी हुए। बैंक के कार्य को लेकर ग्राहकों ने संतोष भी जाहिर किया और कहा कि पहले से चल रही शाखाओं में बैंक का कार्य संतोषजनक है। संचालन शुभम चतुर्वेदी और आभार राकेश जैन विनायका ने किया।
