सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दौड़ लगाते दिखे कांवड़िया कपल

सावन के महीने में कांवडिये अलग- अलग वेश में अलग-अलग तरीके से कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर दौड़ रहे एक नंदी पर सवार होकर पति-पत्नी कांवड़ में जल भरने के लिए जा रहे हैं। हकीकत में ये दोनों नंदी पर सवार नहीं हैं, बल्कि इन्होंने अपनी मोटर साइकिल को नंदी का रूप दिया है। जब इनकी गाड़ी सड़क पर दौड़ती है तो ऐसा लगता है कि सड़क पर नंदी दौड़ रहा है।