सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सड़क में बाधक तीन मकान तोड़े गए

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा सड़क के निर्माण में बाधक तीन मकान तोड़ने के कार्रवाई आज की गई।

निगम की रिमूवल गैंग के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल को साथ में लेकर निगम के द्वारा आज तीन मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई है। यह मकान खड़ा गणपति मंदिर से टिगरिया बादशाह तक निगम के द्वारा बनाए गए सड़क में बाधक बने हुए थे। इस क्षेत्र में निगम के द्वारा पूरी सड़क का निर्माण कर लिया गया है।

बीच में आने वाले एक चौराहे पर यह मकान बाधक बने हुए थे। मकान मालिकों के नाम पर नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी इन मकान मालिकों के द्वारा अपने मकान नहीं हटाए गए। इस स्थिति के चलते हुए आज नगर निगम के जोनल कार्यालय क्रमांक 5 के भवन अधिकारी आशीष राठौर के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई को किए जाने के बाद अब इस सड़क में कहीं कोई बाधा नहीं है। सड़क का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। आज इन मकान को तोड़ दिया गया है। अब इस सड़क पर आने वाले इस प्रमुख चौराहे के विकास के कार्य को भी अंजाम दिया जाएगा और सड़क का

फिर एक खतरनाक मकान तोड़ा

खतरनाक मकान को तोड़ा गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह

तोड़ दिया गया है। बचा हुआ निर्माण भी पूरा किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे। यह लोग कार्रवाई देखने के लिए जमा हुए थे।

इंदौर नगर निगम के रिमूवल रास्ते के द्वारा न्यू अहिल्या कॉलोनी में आज एक

मकान पूर्ण होने के साथ-साथ इसमें अवैध निर्माण भी था। इन दोनों कर्म के चलते हुए इस मकान को आज कार्रवाई की जद में लिया गया। मकान के एक हिस्से को