सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महू-उज्जैन की चारों ट्रेनों को सिंहस्थ के पहले चालू करें

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पश्चिम रेलवे के सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने डॉ. अंबेडकर नगर महू से उज्जैन तक चलने वाली चार ट्रेनों को पुन: चालू करने के लिए पश्चिम रेलवे मुंबई के जीएम को पत्र लिखा है। वर्मा ने बताया कि वर्ष 2012-2013 से डॉक्टर अंबेडकर नगर महू उज्जैन रेल मार्ग की ट्रेन बंद है क्योंकि गेज कनेक्शन के कारण इस मार्ग की ट्रेन रेलवे प्रशासन ने बंद कर दी है। गेज कनेक्शन का कार्य हो चुका है किंतु रेलवे ने इस मार्ग की तीन तथा उज्जैन खंडवा मार्ग की एक ट्रेन बंद की है।

सिहस्थ के कारण लाखों श्रद्धालु उज्जैन-इंदौर आएंगे, इसलिए सिंहस्थ के पहले ही रेलवे इस मार्ग पर पूर्व निर्धारित टाइम टेबल अनुसार चारों ट्रेनों को चालू किया जाना उचित होगा, जिससे श्रद्धालु और रेल यात्रियों को उचित सुविधा मिलेगी। इस संबंध में पश्चिम रेलवे जीएम मुंबई को पत्र लिखकर आग्रह/मांग की है एवं सांसद शंकर लालवानी का ध्यान आकर्षित किया है।