कांग्रेस प्रदेश के साथ इंदौर में भी उठाएगी राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा
अफेयर कमेटी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कहा तत्काल नई महिलाओं को बनाया जाए अध्यक्ष, सिंघार बोले भाजपा सरकार में 62 लाख कांग्रेसियों पर हुए है प्रकरण दर्ज, राहुल गांधी का दौरा उज्जैन या रीवा में हो सकता है, इंदौर का नाम नहीं
मौजूद नेताओं से कहा कि तत्काल पदाधिकारियों के लिए नए नाम दे दिए जाए और जो नाम दे वे सक्रिय नाम दें और काम कर सके वैसे ही नाम दे। प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश के 55 जिलों में महिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने इसके लिए बैठक में मौजूद रीना बौरासी से कहा गया कि पूरे प्रदेश में जहां नियुक्तियां नहीं हुई तत्काल महिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाए, नई महिलाओं को मौका दिया जाए और पुरानी कांग्रेस नेत्रियों को सलाहकार समिति में रख लिया जाए।
रीना बौरासी ने बताया कि अभी 22 अध्यक्ष प्रदेश में नियुक्त किए गए हैं, 33 अध्यक्षों की नियुक्ति और की जाना है, जो अब युवा महिला अध्यक्षों की होगी। शोभा ओझा ने राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठाया। उसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने तय किया अब इस अयोध्या के श्रीराम मंदिर चंदा चोरी का मामला प्रदेश के सभी 55 जिलों में उठाया जाएगा और कांग्रेस लगातार राम भक्तों को इस आन्दोलित अभियान से जोड़कर अभियान चलाएगी और आम लोगों को यह बताया जाएगा कि किस तरह से राम मंदिर के नाम पर चढ़ावा चोरी किया गया।
नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर 62 लाख प्रकरण दर्ज हुए है हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए मैदान पकड़ना चाहिए। यह आंकड़ा खुद सरकार ने विधानसभा में दिया है। विवेक तन्खा ने कहा कि हम प्रकरण मामले में पूरी विस्तृत जानकारी निकाले और जिन्हें कानूनी मदद चाहिए उन कांग्रेसियों को मदद दें।
कुल मिलाकर कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर कमेटी में संगठन मजबूती के रूप दिखे और जिस तरह से महिला कांग्रेस में युवा महिलाओं की नियुक्ति की मांग हुई, उससे लगता है कि अब कांग्रेस का फोकस युवाओं पर अधिक रहेगा।
