रविवार को होगी आंखों की जांच
रविवार 16 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुरुद्वारा दशमेश दर्शन, बैराठी कॉलोनी में आंखों की जांच शिविर लगाया जाएगा। उक्त जानकारी सन्नी राजपाल ने देते हुए बताया कि मोबाइल, कम्प्यूटर के कारण आंखों की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। इसीलिए शिविर नेत्र एवं दृष्टि जाँच प्रोफेशनल ऑप्टोमेट्रिस्ट से परामर्श आँखों की देखभाल के लिए लगाया जाएगा।
