पूर्व और वर्तमान पार्षद के निवास पर 1 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान
पूर्व पार्षद के.के. यादव और वर्तमान पार्षद शिवम यादव के निवास बाणगंगा पर मंजू केके यादव एवं राशि शिवम यादव की अगुवाई में 1 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह आयोजन के.के. यादव के मार्गदर्शन में 35 वर्षों से किया जा रहा है। मंजू यादव, और राशि यादव ने बताया कि द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग का निर्माण किया गया और फिर 1 लाख पार्थिव का निर्माण कर पूजन अर्चन किया।
भजन-कीर्तन, महाआरती व फलाहारी प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। आयोजन में संस्था नमो नवग्रह शनि, संस्था सत्यमेव जयते के साथ ही स्थानीय मातृशक्ति शामिल थी। मंजू केके यादव ने बताया कि वे वर्ष भर प्रतिदिन 1000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन करती है जिसे हजारीलाल भी कहा जाता है।
वहीं हर वर्ष श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर क्षेत्र की समस्त शिवभक्त मातृशक्तियों के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का वृहद आयोजन, पूजन, अनुष्ठान, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होता है। बडी संख्या में मातृशक्तियां इस धार्मिक आयोजन में मौजूद रही।
