जनप्रतिनिधियों ने दी टीन शेड लोकार्पण की सौगात मामला राजकुमार ब्रिज सब्जी मंडी का, जहां 30 लाख की लागत से बना टीन शेड
विधानसभा 5 के वार्ड 47 स्थित राजकुमार ब्रिज सब्जी मंडी में व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाए गए टीन शेड का लोकार्पण विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया ने किया। इस टीन शेड के बाद अब बरसात में सब्जी व्यापारियों को राहत मिलेगी। इस मामले में जनप्रतिनिधियों ने सब्जी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ठेला लगाकर रोड पर नहीं खड़े हो बल्कि इस टीन शेड के नीचे अपना व्यवसाय करें।
यातायात को बाधित ना होने दें। सब्जी व्यापारियों ने पार्षद को बताया कि यूरिनल निर्माण कराए जाए, पार्षद ने तत्काल बात महापौर को बताई और महापौर ने तत्काल आर्डर भी कर दिए। यशवंत काशिद, रघु यादव, सतीश लंबाते, बंटी भोरूड़े, पंकज ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, मनीष चौधरी, सोनू काशिद, आयुष विजयवर्गीय, रिंकू बाथरी, राजेंद्र खंडेलवाल, विनीत सेन, ज्ञानी रायकवार, अजेश शिरा, हितेशसिंह ठाकुर मौजूद थे।
