सिलावट करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी मैदान में होगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। कल अंतिम रिहर्सल होगी। ध्वजारोहण के लिए शासन ने अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारी तय की है।
इंदौर में मंत्री तुलसीराम सिलावट महेश गार्ड लाइन में होने वाले मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बधाई संदेश का वाचन भी करेंगे। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड का आयोजन होगा।
समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
