एड्स जागरूकता अभियान की शुरूआत में निकली बाइक रैली
इंदौर शहर और जिले में आज से दो माह 12 अक्टूबर तक एचआईवी एड्स की जांच को लेकर संघन जागरूकता अभियान 3.0 की शुरूआत की गई है। आम लोगों में इस अभियान से जागरूकता बढ़ाना है। संक्रमण के कारण क्या है और उसके बचाव के तरीके क्या है, जांच उपचार के संबंध में भी इस जागरूकता अभियान में बताया जाएगा।
ज्यादा से ज्यादा लोग एचआईवी सिफलिस जांच एवं उपचार सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को समाप्त किया जा सके इस अभियान के माध्यम से प्रमुख रूप से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शहरी बस्ती क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम अभियान के दौरान संचालित किए जाएंगे, जिसकी शुरूआत आज हो चुकी है। आज सुबह बड़ा गणपति से जागरूकता बाइक रैली एमजी रोड, राजवाड़ा होते हुए गांध हॉल तक निकाली गई।
इस आयोजन के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया था और दो माह की कार्ययोजना भी बनाई गई थी। अभियान के दौरान 99 ग्राम स्तरीय बैठकों एवं 15 अगस्त एवं 02 अक्टूबर को पंचायत में होने वाली 25 ग्राम सभा में जागरूकता साथ ही लगभग 500 डोर-टू-डोर न्यूनतम 05 से 10 घर प्रति गांव में जाकर ब्रेक प्री इंडिया पोर्टल के माध्यम से युवाओं नागरिक को ग्रामीणों को क्यूआर कोड के माध्यम से सेल्फ रिस्क असेसमेंट करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस दौरान 25 पंचायत में एचआईवी एड्स के कारण एवं बचाव से संबंधित बैनरों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के 243 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित कर कक्षा 09 से 12वीं के छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
