सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आयुक्त ने किया पाइपलाइन लेइंग कार्य का निरीक्षण

निगम आयुक्त ने कल एमआईजी क्षेत्र में अमृत-2 योजना अंतर्गत नर्मदा चतुर्थ चरण के चल रहे पाइपलाइन लेइंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा कर पाइपलाइन कार्य के दौरान आ रही समस्याओं एवं दिक्कतों की जानकारी ली गई तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण कराया गया।