पीडब्ल्यूडी अब बरोदा दौलत से सेमलियाचाऊ और चोखे माना फाटा तक जुड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण शुरू करेगा
इंदौर। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अब सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेमलिया चाऊ चोखे माना फाटा सहित आधा दर्जन अन्य गांव से जुड़ी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगा। जिससे क्षेत्र के हजारों रहवासी परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
यही नहीं इस कार्य पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 90 लाख 56000 से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। उक्त नई सीमेंटेंड सड़क निर्माण कार्य के साथ सेंट्रल लाइटिंग लगाने और डिवाइडर के साथ अन्य कार्य भी किए जाएंगे। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने अपनी ओर से विभागीय तैयारी शुरू कर दी है।
कहां जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी का उक्त सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। उक्त सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव के हजारों रहवासी परिवारों को सबसे बड़ा फायदा होगा। बारिश के दिनों में उन्हें ऊबड़-खाबड़ सड़क से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
साथ ही कीचड़ और गंदगी के साथ लंबे समय से आधी अधूरी सड़क की बजाय नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क की सौगात भी मिलेगी। साथ ही यहां से रात दिन गुजरने वाले वाहन चालकों को भी गड्डों से मुक्ति मिलेगी। गौरतलब है कि विभाग द्वारा क्षेत्रीय मंत्री और विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से उक्त सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही है जिसके लिए पहले भी निविदा जारी की गई थी।
जिसको लेकर ठेकेदार की तलाश लगातार जारी है वही अब कहा जा रहा है कि अगले माह में निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
