सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने किए सामूहिक दर्शन

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की बहु उद्देश्यीय संस्था द्वारा 50 कर्मचारियों के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। करीलाधाम अशोक नगर के जानकी मंदिर जो 800 वर्ष पुराना है उसके दर्शन भी किए, नवीन राधारानी सरकार के दर्शन किए। दूसरे दिन जागेश्वर मंदिर कटिघाटी, कोशिक महल, चंदेरी किला, लक्ष्मण मंदिर, जामा मस्जिद, बादल महल का भी भ्रमण किया। सुनील दुधाले, डॉ. लक्ष्मण शिंदे, हनुमानसिंह रघुवंशी का मार्गदर्शन मिला।