‘बाल हनुमान से मनुहार' कार्यक्रम
काटकूट रोड पर स्थित प्राचीन बाल हनुमान मंदिर पर महालक्ष्मी नगर युवक मंडल ने 'बाल हनुमान से मनुहार' कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं ने बाल्यकाल से ही विद्यार्थी जीवन तक अध्यात्म और संस्कारों से जुड़ने की प्रार्थना की। सुंदरकांड, राम नाम जाप और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया गया। डॉ. संतोष सिंह ठाकुर, राहुल बना, भगवानसिंह दरबारसिंह परमार, अनुराग प्रताप सिंह राघव, कमल सिंह जादोन, दिग्विजयसिंह सोलंकी, अमित सिंह, राहुलसिंह पवार सहित अन्य मौजूद थे।
