सीताराम डाक कावड़ यात्रा 2100 किलोमीटर की होगी
इंदौर से निकले श्रद्धालु, चार दिन बाद रामेश्वरम से होगी शुरू
तक करीब 2100 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए तय करेंगे। 24 घंटे नॉन स्टॉप यह यात्रा जल साथ लेकर जारी रहेगी। 30 से अधिक चार पहिया वाहन के काफिले में 400 से अधिक श्रद्धालु भक्त कल रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। इस कावड़ यात्रा की विशेषता यह है कि कोई भी धावक पूरे समय दौड़ में शामिल नहीं होगा।
कावड़ यात्री बारी-बारी से जिम्मेदारी संभालेंगे। 150 से 200 मीटर की दौड़ दौड़कर धावक कावड़ अन्य को सौपेंगे और 24 घंटे कावड़ यात्री आगे बढ़ेंगे। इंदौर के अलावा बाहर से भी श्रद्धालु शामिल हुए हैं। राजस्थान के टोक से भी 150 श्रद्धालु रामेश्वरम पहुंच रहे हैं। यह यात्रा 2015 से जारी है।
