सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

छावनी की आधी सड़क को यातायात के लिए खोलने पर विचार

अब जगन्नाथ धर्मशाला की तरफ से भी शुरू किया सड़क का निर्माण

नगर निगम के द्वारा छावनी की आधी सड़क को यातायात के लिए खोलने पर विचार किया जा रहा है। इस सड़क को अंतिम छोर यानी कि जगन्नाथ धर्मशाला की तरफ से भी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

केंद्र सरकार के द्वारा 465 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने पर नगर निगम के द्वारा मास्टर प्लान में प्रावधान की गई 23 सड़कों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत कई सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इन मास्टर प्लान की सड़कों में मधु मिलन टॉकीज चौराहा से छावनी की जगन्नाथ धर्मशाला तक की सड़क भी शामिल है।

इस सड़क का निर्माण करने के लिए नगर निगम के द्वारा बड़ी संख्या में मकान के हिस्से तोड़े गए। इसके बाद खाली हुए स्थान पर सड़क का निर्माण शुरू किया गया। इस समय मधु मिलन चौराहा से लेकर मथुरा वाला की दुकान तक के क्षेत्र में सड़क के निर्माण का कार्य तेज गति के साथ चल रहा है।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि मधु मिलन चौराहा से लेकर लक्ष्मी नारायण दूध वाले की दुकान तक के क्षेत्र में सड़क के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर बीच में 7 मीटर चौड़ी सड़क बना दी गई है। अब काम लक्ष्मी नारायण दूध वाले की दुकान के आगे से लेकर मथुरा वाला की दुकान के चौराहे तक के क्षेत्र में चल रहा है।

इसके साथ ही छावनी चौराहे के क्षेत्र को छोड़कर दूसरी तरफ जगन्नाथ धर्मशाला तक के क्षेत्र में सड़क के निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र में यातायात का दबाव ज्यादा होने और सड़क निर्माण के कारण पूरा रास्ता बंद होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस परेशानी को देखते हुए नगर निगम के द्वारा इस बात पर विचार

इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। किया जा रहा है कि मधु मिलन चौराहा से लेकर लक्ष्मी नारायण दूध वाले की दुकान तक के क्षेत्र को यातायात के लिए खोल दिया जाए। इस दूध की दुकान के पास में से जो सड़क जावरा कंपाउंड की तरफ जाती है वहां से वाहनों का आना-जाना शुरू कर दिया जाए।

इस बारे में कोई अंतिम फैसला लेने से पहले नगर निगम के द्वारा इस सड़क के निर्माण को अंजाम दे रहे ठेकेदार से चर्चा की जाएगी। यदि ठेकेदार सहमत होता है तो नगर निगम अगले एक सप्ताह के दौरान इस क्षेत्र को यातायात के लिए खोल देगा।

शहर में लोडिंग वाहन तो ओव्हर लोडेड चलते हुए नजर आते ही है लेकिन पैसेंजर वाहन भी लोडिंग के लिए आसानी से उपयोग किए जा रहे है। ऐसा ही नजारा शहर की सड़क पर नजर आया। वैन क्रमांक एमपी 09 बीडी 7681 वैन के ऊपर प्लास्टिक के कई कैरेट्स रखे हुए है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। बैखौफ वैन शहर की सड़क पर दौड़ती हुई नजर आई और जिम्मेदारों ने