सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सीबीएसई वेस्ट जोन योग प्रतियोगिता में सफलता

इंदौर। श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वेस्ट जोन क्लस्टर 12 योग प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सीबीएसई द्वारा योगा प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सारंगपुर, जिला राजगढ़ में किया गया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न योग स्पर्धाओं में भाग लेकर शानदार सफलता प्राप्त कर 1 ट्रॉफी, 2 रजत पदक व 7 कांस्य पदक अर्जित किये। आर्टिस्टिक पेअर इवेंट में ईश्वर नागर एवं सौम्य गौर ने रजत पदक प्राप्त किया। रिदमिक पेअर इवेंट में अनुज सुनेर एवं अक्षद सेन ने कांस्य पदक हासिल किया।

टीम इवेंट में ईश्वर नागर, अनुज सुनेर, सौम्य गौर, हार्दिक एवं अक्षद सेन ने ट्रॉफी व कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं इंडिविजुअल ट्रेडिशनल इवेंट में अनुज सुनेर ने पांचवीं पोजीशन प्राप्त की। विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां विद्यालय की योगा प्रशिक्षक भारती शर्मा के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है।