दलालबाग में बड़ी संख्या में पहुंचे दिगम्बर जैन समाजजन
दलाल बाग में राष्ट्रसंत सुधासागर म.सा. का चातुर्मास प्रवचन चल रहा है। कल रविवार को दिगम्बर जैन समाजजन बडी संख्या में पहुंचे जिसमें युवा और मातृशक्ति भी थी। राष्ट्र संत ने कहा कि राष्ट्र और समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा तरुणाई है।
आज समाज के युवाओं को राष्ट्रीय एकता संघ बनाकर सबको एक जाजम पर संगठित होने की जरूरत है। देश तो एक है ही लेकिन राष्ट्रीय एकता एवं चेतना की दृष्टि से भी युवाओं को संगठित होना होगा। इंदौर में भी जितने मंदिर, युवाओं के संगठन एवं मंडल हैं उन्हें एक संघ में जोड़कर अपनी सेवा गतिविधियाँ चलाना चाहिए।
बिना पद और बिना किसी नाम के भी जो लोग जिनशासन की सेवा में जुटे हैं, उनका भी अभिनन्दन करना चाहिए। प्रयास करें कि इंदौर का यह चातुर्मास पूरे शहर का चातुर्मास बने और इसका लाभ जन- जन तक पहुंचे। नवीन गोधा, मनीष गोधा, अशोक डोसी, हर्ष जैन, आकाश जैन कोयला आदि ने सभी युवाओं की अगवानी की।
