सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जैन कालोनी में चल रहे प्रवचन में पहुंचे श्रद्धालु

नेमी नगर जैन कालोनी में आचार्य सुनील सागर म.सा. के कल रविवार को सार्थक प्रवचन सुनने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संत ने कहा कि तीर्थो की रक्षा करने के लिए बहुत बड़ा जमीर चाहिए। नए-नए तीर्थ - मंदिर बने इनकी भी जरूरत है किंतु हमें हमारे पुराने तीर्थो - मंदिरों का भी ख्याल रखना होगा।

चातुर्मास में एकत्रित राशि का चौथाई भाग तीर्थ रक्षा हेतु सुरक्षित रखना होगा। गिरनार जी के संदर्भ में आपने कहा कि भगवान हमारे, मूर्तियां हमारी, चरण हमारे भगवानों के हैं और अधिकार जताने वाले कोई और है। आज आवश्यकता है निकलंक जैसे धर्म के लिए प्राण न्योछावर करने वालों की।

इंद्रकुमार-वीणा सेठी, मनीष-सपना गोधा, नवीन गोधा, सुनील-कल्पना जैन, सुरेन्द्र बाकलीवाल, सुयश बाकलीवाल, शरद जैन, राजेश बज, प्रवीण पाटनी, सौरभ पाटोदी, हंसमुख गांधी, विमल झांझरी, सतीश जैन, कैलाश लुहाडिया, डॉ. गिरीश पाटोदी सहित अन्य मौजूद थे।