झारग्ंड में छात्रों का विधानसभा मार्च
पुलिस की कड़ी सुरक्षा, विधानसभा पर लगा दिए कंटीले तार
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे। राज्य सरकार के साथ कई दौर की वार्ता फेल होने के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। रांची में छात्र आज विधानसभा तक मार्च करने जा रहे हैं।
छात्र पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक मार्च करेंगे। ऐसे में छात्र पुरानी विधानसभा पहुंचने लगे हैं। उनके हाथों में पोस्टर्स हैं जिनपर लिखा है- ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं।' छात्रों को रोकने के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, बैरिकैड्स के ऊपर कंटीले तार भी लगाए गए हैं। उधर छात्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन पर अड़े हैं।
अब ईडी की एंट्री
झारखंड में जेपीएससी की प्राथमिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तक पहुंच गई है।
आज सावन के पावन महीने का दूसरा सोमवार है। आज ईडी केस दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है।
झारखंड में छात्र आंदोलन से घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। प्रयागराज पूरी तरह शिवमय हो गई है। दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर इन दिनों हजारों कांवड़ियों का जमावड़ा लगा है। गंगा स्नान,
