बिना टोल चुकाए भागी अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियां
प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा ‘टोल कांड’ सामने आया है। आरोप है कि पुलिस एस्कॉर्ट के पीछे चल रहीं 25-30 कारों ने टोल टैक्स नहीं दिया और बैरियर तोड़कर निकल गईं। टोल कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप है।
मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस वाहनों के नंबरों के आधार पर जांच कर रही है। अपने भाई के जनाजे में शामिल होने के बाद मोहम्मद उमर के जेल वापस लौटते समय प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर पुलिस एस्कॉर्ट के आगे निकलने के बाद उसके पीछे चल रही करीब 30 कारें बिना टोल टैक्स दिए निकल गईं।
