सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज सोमवार पर सुबह से सावन के सेरे बादल रहे गहरे काले, लेकिन पानी रिमझिम

आज सावन का दूसरा सोमवार है और सुबह से काले बादलों ने डेरा जमा रखा है, लेकिन जितने काले बादल गहरे थे उतना गहरा तेज पानी सुबह से नहीं आया, बल्कि आज सावन के सेरे सुबह से गिरते रहे। खेतों के लिए आज सावन के सेरे की रिमझिम बारिश काफी फायदेमंद बताई गई वहीं जमीन में भी यह पानी वाटर रिचार्जिंग का काम करेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि आज दिन भर ऐसा ही मौसम बना रहेगा और शाम से रात के बीच तेज बारिश होगी।

यह तेज बारिश का क्रम रूक-रूककर कल रात तक जारी रहेगा। आज शाम से कल रात तक दो इंच बारिश की संभावना भी मौसम विशेषज्ञ राजेन्द्र शर्मा ने बताई। आज रिमझिम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। आज रिमझिम बारिश करीब सुबह 4.30 बजे से शुरू हो गई थी।