कार कावड़ यात्रा को लेकर बैठक
श्री परशुराम युवा सेना राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने 23 अगस्त को निकाली जाने वाली कार कावड़ यात्रा को लेकर कल बैठक बुलाई। इंदौर से उज्जैन महाकाल मंदिर तक यह यात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वैभव पाण्डेय, राकेश तिवारी, आशीष शुक्ला, राजेश उपाध्याय, चिंतन त्रिवेदी, अभय शुक्ला, नीलेश उपाध्याय, दीपक मिश्रा, आदर्श मिश्रा, गौरव पाण्डेय उपस्थित थे।
