भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, सुमित मिश्रा, श्रवणसिंह चावड़ा की मौजूदगी में भाजपा इंदौर संभाग स्तर की बैठक आयोजित की गई। सर्वसमाज, सर्वहारा वर्ग उत्थान के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं की चर्चा भी हुई। गौरव रणदिवे, निशांत खरे, जयपालसिंह चावड़ा, पुष्यमत्र भार्गव, मुन्नालाल यादव, कमल वाघेला सहित अन्य मौजूद थे।
