आम की विदाई: एप्पल और अनार की खूब हो रही आवक
देशी कश्मीरी सेब की थोक मंडी में होने लगी अच्छी आवक
फलों के राजा आम की अब धीरे-धीरे विदाई होने लगी है। सबसे पहले मानसून की शुरुआत में बारिश शुरू होते ही सबसे ज्यादा चलन और बिकने वाले लोगों के पसंदीदा बादाम आम की विदाई शुरू हुई।
इसके मार्केट से गायब होने के बाद बाजार में लंगड़ा,देशी, दशहरी, तोतापरी और नीलम की आवक हो रही थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि अब दो चार दिन में एक दो बारिश के बाद इनकी भी विदाई होने वाली है। इसके बाद अब लोगों को अगले साल ही अपने पसंदीदा आम खाने ओर देखने को मिलेंगे।
वहीं अब देशी कश्मीरी एप्पल और अनार की भी अच्छी खासी आवक शुरू हो गई है। जिनके भाव 100 120 से लेकर 150 से 200 रुपए किलो बताए जा रहे है। इसके अलावा बड़े साइज के विदेशी एपल और मौसंबी, संतरे और अनार के भाव ज्यादा है। विदेशी एप्पल 200 से ढाई सौ रुपए किलो बताए जा रहे है।
बारिश के मौसम में अगर भुट्टे नहीं खाए तो आपके घूमने का मतलब ही नहीं है। इन दिनों इंदौर उज्जैन रोड और इंदौर खंडवा रोड पर भुट्टे और जाम जगह-जगह ठेले और भुट्टे की टापरी में देखने ओर खाने को आसानी से मिल रहे है। हालांकि भाव 100 से 120 रुपए किलो बताए जा रहें है।
यही नहीं विदेशी जाम मंडी में भी आ रहे हैं लेकिन भाव ज्यादा होने से बाजार में यह 150 से 200 रुपए किलो मिल रहे हैं। अभी सीजन नहीं होने बावजूद जाम खाने के शौकीन हर भाव में खरीद रहे हैं। इधर भुट्टे भी 15 से 20 और 25 से 30 रुपए प्रति नग भी बिक रहे है।
जबकि बाजार में 60 से 80 रुपये किलो के भाव भी देशी भुट्टे बिक रहे हैं। जबकि अमेरिकन 120 से 150 रुपए किलो के भाव बिक रहें है।
