गीत गायन प्रतियोगिता होगी
30 अगस्त रविवार सुबह 9 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह में कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष द्वारा आयोजित कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी गायकों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 15 अगस्त तक पंजीयन कराना होगा।
दिलीप राजपाल, डॉ. विजय सालवीय, अभिषेक जाट अतिथि होंगे। एल एन पुरोहित,ं डॉ. दामोदर विरमाल, राहुल मिश्रा, सुनील रघुवंशी, सुनील वर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद सोनगीर, जितेंद्र राज, मनोहरलाल सोनी, ओमप्रकाश चन्दन, श्रीकांत अन्वेकर, जितेंद्र शिवहरे अपनी भूमिका निभाएंगे।
