सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दो वर्ष बाद हुई स्ट्रीट लाइट चालू

इन्दौर

आनंदवन-2, स्कीम नंबर 140 के रहवासी पिछले करीब दो वर्षों से मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से परेशान थे। रात के समय अंधेरे के कारण दुर्घटना एवं सुरक्षा की आशंका बनी रहती थी। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने 311 ऐप, जोनल कार्यालय, सीएम हेल्पलाइन तथा समाचार पत्रों के माध्यम से कई बार शिकायतें कीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

अंततः 28 जुलाई को रहवासी नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के तुरंत बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तब जाकर मुख्य मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी गईं। करीब दो वर्षों बाद स्ट्रीट लाइटें शुरू हुई।

स्ट्रीट लाइट चालू करवाने में के.के. अरोरा, समीर खंडेलवाल, डॉ. सुभाष चंद्र तिवारी, विजय खंडेलवाल एवं विनोद खंडेलवाल का योगदान रहा।