सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधायक और भाजपाइयों ने चिड़ियाघर में देखा भूल-भुलैया

विधायक महेन्द्र हार्डिया ने चिड़ियाघर पहुंचकर वहां कांच का बना भूल-भुलैया देखा। एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पह़ाडिया, राजू खंडेलवाल, टीटू तिवारी, कैलाश पिपले और जू अधिकारी उत्तम यादव भी साथ में थे। भाजपाइयों ने भूल-भुलैया देखने के दौरान हंसकर इस भूल-भुलैया की तारीफ भी की।

14-डी के रोमांच पर भी चर्चा की गई। चिड़ियाघर अधिकारी ने 14-डी से लेकर काल्पनिक बाग और अन्य मनोरंजन सुविधाएं व पशु-पक्षियों के बारे में भी जानकारी विधायक और भाजपाइयों को दी। यह भी बताया कि 14-डी का लोकार्पण जल्द मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, उसके पहले सांसद, विधायक और पार्षदों को 14- डी का ट्रायल दिखाया जाएगा और सभी को भूल-भुलैया, काल्पनिक बाग यह अत्याधुनिक थिएटर दर्शकों को 3 डी विजुअल्स के साथ हवा, बारिश, धुंध, कंपन और अन्य विशेष प्रभावों का रोमांचक अनुभव कराया जाएगा।

इस मामले में एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने बताया कि महापौर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर टिकट की राशि निर्धारित की जाएगी।