200 से ज्यादा पेरा टेटे खिलाड़ी इंदौर में दिखाएंगे अपना जौहर
इंदौर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में म.प्र. टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा 11 अगस्त से अभय प्रशाल में यूटीटी पेरा राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। चैम्पियनशिप में विभिन्न राज्यों के 225 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
यूटीटी द्वारा प्रायोजित इस स्पर्धा के विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को करीब दो लाख रू की नगद इनामी राशि प्रदान की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी तथा महासचिव प्रमोद गांगराड़े ने बताया कि स्पर्धा का समापन 13 अगस्त को होगा। स्पर्धा में पुरुष वर्ग में एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता हरियाणा के संदीप डांगी के साथ ही महिला वर्ग मे विश्व रैकिंग की प्रथम वरीयताक्रम खिलाड़ी ओलिंपिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल, विश्व रैकिंग की ततीय वरीयताक्रम खिलाड़ी सोनल पटेल, रबि बेबी सहाना, सविता अजनपट्टी, एकता भ्यान, महक कौर, नतानिया जैन, जेडी मदान, शुभम वाधवा, दत्ता प्रसाद चौगुले, निथिश योगानंद तथा हितेश डोलवानी सहित विश्व वरीयताक्रम के करीब से 30 ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।
स्पर्धा के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी तथा प्रमाणपत्र के साथ ही करीब दो लाख रू की इनामी राशि प्रदान की जायेगी।
स्पर्धा निदेशक जयेश आचार्य ने बताया कि चैम्पियनशिप स्टेग की 10 टेबल टेनिस टेबलों पर बटरफ्लाई प्रीमियम बाल्स से खेली जायेगी। पुरुष वर्ग के मुकाबले 9 वर्गों में तथा महिलाओं के 8 वर्गों में मुकाबले खेले जायेंगे। जिसमें 1 से 5 तक व्हील चेयर खिलाड़ियों के लिए तथा 6 से 10 वर्ग स्टैंडिंग दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए होंगे।
