सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हथकरघा दिवस एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन, गृह विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी व्याख्यान का आयोजन दो सत्रों में किया गया। डॉ. बीडी श्रीवास्तव, डॉ. वीपी बैरागी, डॉ. त्रतिबाला भोर, डॉ. स्वाति शिंदे, डॉ. प्रतिभा समदरिया, डॉ. शीतल ब्राह्मणों ने अपनी भूमिका निभाई। उदबोधन भी दिए।