सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किराए की कार के एक्सीडेंट के नाम पर मांगे एक्स्ट्रा रुपए

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में ज्ञानीजी के ढाबे के सामने किराए की कार के अतिरिक्त रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कार का एक्सीडेंट होने की बात कहकर आरोपियों ने युवक से और पैसे ऐंठने की कोशिश की। जब युवक ने किराए और मरम्मत का पूरा पैसा देने की बात कही, तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर पीड़ित की हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चितावद निवासी फरियादी कुनाल पिता मदन सूर्यवंशी ने भंवरकुआं थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि आरोपी विभांश ठाकुर निवासी ग्वालियर और अंशराज कुशवाहा ने उसे ज्ञानीजी के ढाबे के सामने भंवरकुआं चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उससे कहा कि उसने जो किराए पर कार क्रमांक एमपी 07 एएच 9808 ली थी, उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसका अतिरिक्त पैसा देने का दबाव बनाने लगे।

जब फरियादी कुनाल ने कहा कि विभांश भाई, मैंने कार के रेंट और भरपाई के पूरे पैसे दे दिए हैं, अब आपका कोई पैसा नहीं बचता है, तो विभांश और अंशराज उग्र हो गए तथा गालियां देने लगे। फरियादी द्वारा गाली- गलौज का विरोध करने पर दोनों