पानी की कमी ने अटकाया मिल क्षेत्र में लायब्रेरी निर्माण कार्य
75 फीसदी से ज्यादा काम पूरा, बचे काम के चक्कर में इंतजार
विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 के मालवामिल क्षेत्र मैं आधा दर्जन बस्तीयों और आसपास की अन्य कालोनियों के जरूरत मंद बच्चों और क्षेत्र के युवाओं को उचित शिक्षा के लिए क्षेत्रीय पार्षद और विधायक के प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं वाली नवीन लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली थी। जिसका वर्तमान में लगभग 75 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। लेकिन अब लगातार बारिश की खेंच और पानी की कमी के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य धीमी गति से कर दिया है।
लाइब्रेरी का निर्माण कार्य फिलहाल अटक गया है। जबकि पहले काम तेजी से चल रहा था। इसीलिए बिल्डिंग निर्माण का कार्य आगे से ज्यादा पूरा हो चुका है। लेकिन अब पानी की कमी के चलते हैं पिछले कुछ समय से काम बिल्कुल रुक गया है। जिससे लाइब्रेरी निर्माण कार्य अधूरा रहने से क्षेत्र के लोगों को अभी निशुल्क लाइब्रेरी की सौगात के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा आधुनिक
पुस्तकालय का निर्माण-बड़ी
बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और वार्ड 47 के पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया के प्रयासों से मिल क्षेत्र में पहली बार लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निगम द्वारा बस्ती क्षेत्र के निवासियों को आधुनिक शिक्षा और भविष्य निर्माण के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात देने के लिए करीब साल भर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। पानी के कारण पिछले कुछ समय से यहां का निर्माण कार्य रुक गया है हालांकि पार्षद पहाड़ियां का कहना है कि क्षेत्र के निवासियों के लिए लाइब्रेरी की सौगात के निर्माण का कार्य वर्तमान में 75 फीसदी से ज्यादा हो चुका है वहीं शेष बचे निर्माण कार्य के लिए बारिश का इंतजार किया जा रहा है।
बारिश होते ही निर्माण कार्य में दोबारा तेजी आएगी और इसके बाद जल्द क्षेत्र के रहवासियों को अपने घर के नजदीक आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी जहां क्षेत्र के बच्चे सभी तरह की धार्मिक सामाजिक और अपने विषय से संबंधित पुस्तक एक स्थान पर आराम से पढ़ सकेंगे।
