कावड़ यात्रा को लेकर माहेश्वरी समाजजनों ने की बैठक
आज से एक- दूसरे को फोन लगाने की जिम्मेदारी दी
इंदौर (सिटी
माहेश्वरी समाज से जुड़ी कुटुम्ब संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा माहेश्वरी समाज की प्रादेशिक सभा के साथ मिलकर 9 अगस्त की सुबह 8.30 बजे से परम्पर गार्डन स्कीम नं. 71 से निकाली जाएगी। प्रकाश अजमेरा और अशोक इनानी ने बताया कि इस परम्परागत बड़ी यात्रा को लेकर कल बड़ी बैठक स्कीम नं. 71 के गार्डन में आयोजित की गई। बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी इस बैठक में मौजूद रही।
यात्रा को लेकर दो दर्जन से अधिक माहेश्वरी समाजजनों के उद्बोधन भी हुए। यह तय हुआ कि आज और कल शनिवार को दो दिनों तक जिम्मेदार माहेश्वरी समाजजन कम से कम 25- 25 फोन लगाएंगे और जो भी कावड़ उठाना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन करा लें। संस्था की ओर से साड़ी का वितरण भी किया जा रहा है।
आज और कल दोनों दिन फिर बैठक का आयोजन किया गया है। कावड़ यात्रा के स्वगत के लिए कई मंच भी लगेंगे। कल बैठक के बाद सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
