मुख्यमंत्री ने देखी दिल्ली पहुंचकर अंडरग्राउंड मेट्रो की व्यवस्था
भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन की व्यवस्था चाकचौबंद हो और साथ ही अंडरग्राउंड ट्रेन का संचालन किस तरह से किया जाए इस पूरी व्यवस्था को समझने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल दिल्ली में अंडरग्राउंड में बैठकर पूरी व्यवस्था देखी। इस दौरान मेट्रो ट्रेन दिल्ली से संबंधित अधिकारी साथ रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी विस्तार से दी। इसका लाभ अब भोपाल-इंदौर को मिलेगा और अंडरग्राउंड ट्रेन की व्यवस्था को चाकचौबंद करने का काम मुख्यमंत्री करवाएंगे।
