गिरिजा और दीर्घरा जीत के साथ अगले दौर में
इंदौर। एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की गिरिजा जाधव और दीर्घरा अहिरवार ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जिला शालेय बैडमिंटन चयन स्पर्धा में जीत के साथ अगले दौर में कदम रखा। ष्जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की निदेशक हर्षिता सिंह थीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित थे। इंदौर जिले के लगभग 70 विद्यालयों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
चार से आठ अगस्त तक चलने वाली स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जिला शालेय टीम का चयन होगा, जो आगामी संभागीय स्पर्धा में हिस्सा लेगी।
