सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

इंदौर। कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 14वीं सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमें पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं।

बालक वर्ग में तीसरे दिन बालक वर्ग में खेले गए मुकाबलों में डीपीएस राऊ ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल (नॉर्थ कैंपस) को 16-6, कर्नल एकेडमी महू ने प्रूडेंशियल किड्स स्कूल को 28-4, द न्यू एरा पब्लिक स्कूल ने द न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल को 37-12, चोइथराम इंटरनेशनल आईबी स्कूल ने एकाईना स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 27-25, श्री सत्य साईं विद्या विहार ने भावना पर्मानेंट स्कूल को 19-6, डीपीएस निपानिया ने आईपीएस राऊ को 51-24, सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल ने द ओमनी स्कूल को 24-8, आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने एनडीपीएस को 25-10, माउंट इंडेक्स ने मेडीकैप्स स्कूल को 31-18, एनी बेसेंट स्कूल ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल को 35-14, एडवांस एकेडमी ने एमजीएम स्कूल को 22-4, द एमराल्ड हाइट्स 'ए' ने सेंट नॉरबर्ट स्कूल को 42-7, द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल ने सेंट विंसेंट पल्लोटी स्कूल को 23-19, द एमराल्ड हाइट्स ने सराफा विद्या निकेतन को 25-6 तथा शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल ने सामंती हायर सेकेंडरी स्कूल को 51-40 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।