सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रोशनी के लिए लगेंगी लाइटिंग

मेट्रो कॉरिडोर के प्रमुख रूट विजयनगर क्षेत्र से लेकर सुखलिया क्षेत्र के इंदौर उज्जैन रोड़ के लव कुश चौराहा तक के बड़े हिस्से में मेट्रो ब्रिज के नीचे वाले हिस्से में हरियाली के साथ अब रोशनी के लिए भी लाइटिंग लगाने की तैयारी निगम ने प्लानिंग के साथ शुरू कर दी है। जिसको लेकर मेट्रो कॉरिडोर के नीचे के हिस्से में पिलरों के बीच पर्याप्त दूरी के साथ पोल लगाने के लिए स्ट्रक्चर और ठिए बनाने का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है।

यही नहीं इसके अलावा हाल ही में बाणगंगा क्षेत्र से अरविंदो अस्पताल तक तैयार प्रदेश और इंदौर शहर के पहले डबल डेकर ब्रिज के नीचे के हिस्से में भी आईडीए द्वारा रोशनी के लिए आकर्षक डिजाइन वाले इलेक्ट्रिक पोल और शानदार तेज रोशनी वाली लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सर्विस रोड़ के साथ मेट्रो कॉरिडोर के हिस्से में रोशनी के लिए लाइटिंग लगने से देर रात यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को दुर्घटना लूट-पाट जैसी घटना होने की आशंका से भी बड़ी राहत और सुरक्षा मिलेंगी, जिसके अंतर्गत यहां करीब 50-50 फीट की दूरी पर पोल लगाने के लिए स्ट्रक्चर बनाने और लाइन डालने का काम वर्त्तमान में तेजी के साथ हो रहा हैं।

वही कहां जा रहा है कि अब 15 अगस्त से पहले रोशनी के लिए नए पोल और लाइटिंग लगाने का काम भी जल्द शुरू कर जल्द ही पूरा किया जाएगा।