मास्टर प्लान की सड़क निर्माण से पहले स्ट्रार्म वॉटर और ड्रेनेज लाइन का काम
छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान की एक और सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वर्तमान में नसिया रोड़ से सरवटे बस स्टैंड तक और इधर जीपीओ चौराहे से संयोगितागंज थाना तक के हिस्से में निगम द्वारा अलग - अलग हिस्सों में सड़क निर्माण और चौडीकरण कार्य शुरू करने से पहले क्षेत्र में ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन से संबंधित कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिए है ताकि इसके बाद जल्द इस हिस्से में सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो जाए। वर्तमान में मधुमिलन से अग्रसेन चौराहे वाली मुख्य सड़क के निर्माण का कार्य तोड़फोड़ और बाधक निर्माण हटाने के बाद अब बेहद तेजी के साथ चल रहा है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में मधुमिलन चौराहे से आगे दवा बाजार के पास से लक्ष्मी नारायण दूध श्रद्धानंद मार्ग के बड़े हिस्से में सड़क निर्माण कार्य दिखने भी लगा है।
यही नहीं इसके आगे छावनी चौराहा पर मथुरावाला बिल्डिंग तक सड़क खुदाई कर निर्माण और चौडीकरण कार्य दुगनी तेजी के साथ चल रहा है। वहीं अब कहा जा रहा है अब अगले माह 15 अगस्त के बाद जल्द यहां भी ड्रेनेज और स्ट्रार्म वाटर लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य भी जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर विभागीय तैयारियां और प्लानिंग अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
गौरतलब है कि छावनी क्षेत्र की उक्त मुख्य सड़क जो कि जीपीओ चौराहे से छावनी चौराहा और यहां से सरवटे बस स्टैंड तक बनाई जाना है। मास्टर प्लान में मंजूर इस सड़क के निर्माण से पहले निगम द्वारा वर्तमान में ड्रेनेज और स्ट्रांम वॉटर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अभी मधुमिलन से छावनी पुल तक निर्माणाधीन सड़क का काम छावनी चौराहे तक पहुंच गया है।
इस कार्य के आगे बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में बेहद जल्द जीपीओ से सरवटे तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर निशान लगाने और बाधक निर्माण चिन्हित करने, नोटिस देने जैसे सभी कार्य पहले से चल रहे है।
