जंतर-मंतर पर धरने में घुसे थे आतंकी, 9 गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक दिल्ली के जंतर- मंतर पर हुए कथित छात्र आंदोलन में कुछ आतंकी भी घुस गए थे जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बड़ी वारदात करना चाहते थे। उनके कुछ सहयोगियों ने उन्हें कुछ सामग्री भी मुहैया कराई थी, लेकिन ये आतंकी किसी साजिश को अंजाम देने में नाकाम रहे। बताया जाता है कि ऐसे 9 आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
