सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

900 आपदा मित्र होंगे प्रशिक्षित, अभी 150 ने कराया पंजीयन, प्रशिक्षण शुरू

रालामंडल में 7 दिनों के लिए ‘आपदा मित्र' प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन एसडीआरएफ के प्रशिक्षण केंद्र रालामंडल में किया जा रहा है। 900 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसमें से अभी 150 आपदा मित्रों का पंजीकरण किया गया है।

स्थानीय स्तर पर आपदा की स्थिति में यह प्रशिक्षित मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा सकेंगे। इन प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, खोज, बचाव, बाढ़ प्रबंधन, अग्निशमन के प्रारंभिक उपाय, घायलों का सुरक्षित स्थानांतरण तथा स्थानीय संसाधनों जैसे केले के तने और प्लास्टिक की बोतलों की सहायता से अस्थायी राफ्ट और स्ट्रेचर तैयार करने जैसी व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय स्तर पर ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करना है।