सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संभाग आयुक्त ने की प्राधिकरण कार्यों की समीक्षा

इंदौर विकास प्राधिकरण के विभागों की समीक्षा बैठक कल संभाग आयुक्त भास्कर लक्षकार की मौजूदगी में की गई। सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े और अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्राधिकरण की प्रचलित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी गई। बैठक में आईडीए द्वारा निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज, आवास विहार, आईटी पार्क आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।