विद्या-सुधा सत्संग मंडप में पहुंच रहे हैं समाजजन
सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के विशाल विद्या-सुधा सत्संग मंडप में आयोजित चातुर्मास की धर्मसभा में मुनि पुंगव सुधासागर म.सा. के प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में जैन समाजजन पहुंच रहे हैं। आने वाले रविवार को बच्चों और बड़ो के लिए स्पर्धा होगी। संत को नवीन-शिवानी
नृसिंह वाटिका बिजासन रोड में महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. का चातुर्मास प्रवचन जारी है। कल धर्मसभा में गोधा, सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद- अंतिका गोधा परिवार द्वारा राष्ट्रसंत को शास्त्र भेंट किया गया। मनोज बज, यश, विजय और संजय पाटनी परिवार ने दीप प्रज्वलन किया।
मंगलाचरण सुश्री रिद्धि बांझल ने किया। संयोजक नवीन गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन कोयला ने बताया कि रविवार 9 अगस्त को ‘सुधा का सागर’ पुस्तक पर आधारित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन होगा जिसमें 8 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे और 16 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग भाग ले सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएँगे।
