धमकी
देकर फरार हुआ आरोपी
पुलिस के अनुसार, रामानंदनगर निवासी फरियादी कुलदीप पिता शेखर सुरागे ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने मौसी के लड़के कृष्णा पिपले के साथ दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वे आम वाला रोड से गुजर रहे थे, तभी आरोपी साहिल पठान निवासी नाले पार, चंदन नगर ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली।
गाड़ी रोकते ही आरोपी साहिल पठान फरियादी के साथ अकारण गालियां देने लगा। जब कुलदीप ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गया और उसने अपने पास रखी किसी नुकीली वस्तु से कुलदीप पर हमला कर दिया। वार लगने से फरियादी के बाएं कंधे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के दौरान जब बीच- बचाव किया गया, तो आरोपी साहिल ने साफ शब्दों में धमकी दी कि यदि इस बात की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तो वह जान से मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
