अलग-अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट की खेप पकड़ी भागने की युवक ने की कोशिश
इंदौर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) की खेप पकड़ी है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा लिया। उसके पास से अलग अलग फ्लेवर की ई-सिगरेट, मोबाइल और बाइक जब्त की है।
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि देर रात नियमित वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत की ई-सिगरेट, एक एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में उपयोग बाइक नम्बर एमपी 09 वीएन 0596 जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी यह ई-सिगरेट कहां से लेकर आया था और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। उससे पूछताछ कर इसके स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
