सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भगवान शिव का फूल-पत्तियों से श्रृंगार

इन्दौर

अन्नपूर्णा मंदिर पर श्रावण मास में 11 विद्वान पंडितों द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सानिध्य में लघु रूद्र एवं सहस्त्रार्चन अनुष्ठान किए जा रहे हैं। स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि ने बताया कि पहले सोमवार को भगवान काशी विश्वनाथ के सहस्त्रार्चन के साथ ही मुख्य मंदिर पर फूल, पत्तियों एवं रंगीन गुब्बारों, बर्फ, रूई आदि से बाबा बर्फानी के रूप में श्रृंगार किया गया।