सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

11 पुलिस अधिकारियों की विदाई

पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 11 पुलिस अधिकारियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इन सभी के मंगल जीवन की कामना भी की गई। अधिकारी दीपककुमार पाटिल ने शिवकुमार पटेल, संत बहादुर सिंह, मुकुंदीलाल अहिरवार, कला क्षेत्री, प्रेमसिंह चौहान, लेओस कुजूर, माखनलाल पटेल, संजय सिसोदिया, हरिओम दाईपुरिया, शिवराजसिंह गुर्जर, मदनकुमार शर्मा का सम्मान किया। इस दौरान सेवानिवृत्ति के परिजन और कार्यालयीन स्टाफ भी मौजूद रहा।