सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता और पुलिस अधिकारी
मध्यक्षेत्र के व्यापारिक क्षेत्रों में ट्रैफिक संभालने वाले उपनिरीक्षक संत बहादुर सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। कल क्षेत्रीय व्यापारियों ने उनके सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह एवं भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में एकलव्यसिंह गौड़, रामबाबू राठौर,एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कोल, डीसीपी सुप्रिया चौधरी,अमिता सिंह भी शामिल हुए और संत बहादुर सिंह को बधाई दी।
इस अवसर पर पप्पू सिकची, संजय वर्मा,लालू जैन,बसंत सोनी, अविनाश शास्त्री, गुड्डी नीमा, विपिन कोठडीवाल, राजू शर्मा, नितिन नीमा, अनिल जांब़ाज, पारस पालरेचा, प्रमोद वैष्णव, राकेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
