शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
महूनाका स्थित श्री जगतेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जा रहा है। दो दिनों से हुए आयोजन में बडी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कई विधा कराई।
कल अन्नाधिवास, मंडल पूजन, यज्ञ कर्म, स्नापन विधि, नगर भ्रमण, कलश यात्रा एवं शय्याधिवास सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। अशोक जायसवाल, मनोज काटे, प्रदीप काटे, अर्पण काटे, अमय काटे, रघुवीर पटेल, राजेश नीकम, मनीष चोराट,हेमंतराव मुरमकर, विक्की जावकर, गणेश तांबे सहित अन्य मौजूद थे।
